एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यामाहा लांच करेगी दुनिया की सबसे सस्ती बाइक

नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 10 Apr 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जापान की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने दावा किया है कि वह भारतीय बाजार में दुनिया की सबसे सस्ती बाइक बनाने पर काम कर रही है। कंपनी के मुताबिक मोटरसाइकिल की कीमत करीब 500 डॉलर (करीब 27 हजार रुपये) होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में अपने पांचवें अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आरएंडडी सेंटर) की स्थापना की घोषणा करते हुए यामाहा ने कहा कि भारत कम कीमत पर मोटरसाइकिल बनाने वाले एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

देश से अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के लिए भी निर्यात किया जाएगा। यामाहा की नई इकाई यामाहा मोटर रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वाईएमआरआई) की स्थापना इस साल फरवरी में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पास सूरजपुर में की गई है।
विज्ञापन


वाईएमआरआई ने सबसे किफायती मोटरसाइकिल बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है, जिसे सबसे पहले भारत में लांच किया जाएगा।

वाईएमआरआई के प्रबंध निदेशक तोशिकाजु कोबायाशी ने बताया हमारा उद्देश्य दुनिया में सबसे सस्ता दोपहिया मॉडल और किफायती पुर्जे बनाने का है।

साथ ही हमारा लक्ष्य भारत और यहां से निर्यात किए जाने वाले देशों के लिए करीब 500 डॉलर में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बनाना है।

मोटरसाइकिल की लांचिंग कब होगी, इस बारे में कोबायाशी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि बाइक का इंजन 100 cc या इससे अधिक का होगा।

इसे सबसे पहले भारत में लांच किया जाएगा। भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कंपनी 2016 तक हर साल एक नया स्कूटर भी लांच करेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें