महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कार मराजो बेहद ही शानदार तरीके से नासिक में लांच किया। इस कार का लोग एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल कार की लांचिंग के साथ ही इसके प्रतिद्धंदि की बात बाजार में गर्मा गई है। कार के लांच होने से पहले ही इनोवा क्रिस्टा कार से इसका मुकाबला होगा ऐसा बताया जाता रहा है। और यह सही भी साबित हुआ । तो आइए जानते हैं अन दोनो कारो में क्या खूबी है जो एक दुसरे से मिलती जुलती है।बता दें महिंद्रा मराजो कार को चार वैरियंट एम2, एम4, एम6, एम8 में लांच किया गया है। साथ ही इसमें छः कलर्स दिये गये हैं।
महिंद्रा मराजो वर्सेज इनोवा क्रिस्टा
महिंद्रा मराजो की लंबाई जहॉ 4585 एमएम है वहीं इनोवा क्रिस्टा की लंबाई 4735 एमएम, मराजो की चौड़ाई1860 एमएम और इनोवा की 1830 एमएम ऊंचाई की बात करें तो मराजो की 2760एमएम व इनोवा की 1795 एमएम है।देखा जाए तो दोनो के माप में कोई खास फर्क नहीं है।
फीचर्स
महिंद्रा मराजो कार में टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प दिये गये है। कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है । कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।
वहीं इनोवा क्रिस्टा में सात एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम दिया गया है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ऑटो एसी, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, वन टच टंबल डाउन सीटें, आठ तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, सात इंच का टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, नेविगेशन सपोर्ट,स्मार्ट एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स उपलब्ध है।