एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टाटा सफारी स्टोर्म लांच होगी 17 अक्तूबर को

cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 02:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स एसयूवी सफारी के नए मॉडल 'सफारी स्टोर्म' को 17 अक्तूबर को लांच करेगी। कुछ दिन पहले हमने आपको सफारी स्टोर्म के बुकिंग के बारे में जानकारी दी थी। यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी पहले इसे दिल्ली में ही पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सफारी स्टोर्म एक्स-2 प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इसकी कीमत 9 से 12 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है। सफारी स्टोर्म रेनो की डस्टर और महिंद्रा स्कार्पियो को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि महिंद्रा की xuv 500 से इसकी कोई टक्कर नहीं मानी जा रही है। स्टोर्म में 2.2 लीटर 16-वॉल्व कॉमन डायकोर डीजल इंजन लगा है। इसकी क्षमता 138 bhp और 320 Nm टॉर्क होगी। कंपनी का दावा है कि यह अपनी रेंज की कारों में सबसे बेहतर साबित होगी।

नई सफारी स्टोर्म 4 डब्लूडी बेस्ड है। इसकों जरूरत के मुताबिक 2 डब्लूडी से 4 डब्लूडी पर बदला जा सकता है। क़ुछ कार प्रेमियों को आशंका है कि कंपनी नई सफारी स्टोर्म की लांचिंग के साथ मौजूदा सफारी के मॉडल को बंद कर देगी। कंपनी ने सफारी के स्टॉर्म वजर्न से इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान पर्दा उठाया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें