एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Bihar : बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी; डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग के सचिव

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 10 May 2026 06:15 PM IST

सार

Bihar : बिहार सरकार ने फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। वित्त और स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और अतिरिक्त प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विकास वैभव का वनवास टूटा, अमित लोढ़ा का भी ट्रांसफर; बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला



 

डॉ चंद्रशेखर सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग में सचिव
2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ चंद्रशेखर सिंह इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारी संभल रहे थे। वहीं 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे 2003 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह अब पर्यटन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही वह विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक

आनन्द किशोर अतिरिक्त प्रभार से हुए मुक्त 
1996 बैच के आईएएस अधिकारी आनन्द किशोर फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के अध्यक्ष हैं, उनको पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। 1996  बैच के आईएएस अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह वर्तमान में  पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। साथ ही वह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में थे। वह पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
पूरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें