एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

'कुछ खाकर उल्टे-सीधे बयान देते हैं मुलायम'

Updated Sat, 12 Apr 2014 03:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चुनावी चुनौती जारी है, ऐसे में एक बयान मुलायम सिंह यादव के गले पड़ गया है। रेप के मामले में विवादित बयान देकर फंसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर जुबानी हमले लगातार जारी हैं। और इनमें से कुछ हमले ऐसे लोगों की तरफ से हो रहे हैं, जो किसी वक्त उनके अपने हुआ करते थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया पर आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी निशाना साधा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव किसी जमाने में मुलायम सिंह यादव के सहयोगी माने जाते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए वोट भी मांगे थे। लेकिन अब हमलों की बारी है।

रेप वाले बयान पर हमला

सियासत में वक्‍त बदलने पर रिश्ते बदल जाते हैं, यही वजह है कि रेप के मुद्दे पर सपा मुखिया के बयान को लालू यादव भी नहीं पचा सके। उन्होंने कहा कि, "मुलायम सिंह का यह बयान बकवास है और मुलायम डिरेल हो गए हैं।"

लालू यादव ने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा, "मुलायम को यह नहीं पता होगा कि उनके बयान का क्या असर पड़ेगा?"

यह था वो आपत्तिजनक बयान

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जब उन्होंने मुंबई के शक्ति मिल गैंगरेप मामले में दोषी ठहराए गए 3 लोगों को फांसी सजा पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा, "सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लड़कों को फांसी की सजा देना सही नहीं है। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं।" साथ ही उन्होंने कहा, "अगर वो केन्द्र की सत्ता में आते हैं तो ऐसे कानून में बदलाव का प्रयास करेंगे।"

मुलायम के बाद अबु आजमी का कमाल!

मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बाद से ही वो विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए। लगभग सभी पार्टियों ने उनके बयान का विरोध किया है। हैरानी की बात है कि यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उनके दल के एक और वरिष्ठ नेता अबु आजमी ने बेहद अजीबोगरीब बयान देकर नई मुसीबत मोल ले ली।

आजमी ने कहा कि जो भी युवतियां और महिलाएं सेक्स करती हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "जिनके साथ रेप होता है, उन महिलाओं के साथ भी इसी तरह का सलूक होना चाहिए।" चुनावों के बीच में सपा के वरिष्ठ नेता इस तरह की बयानबाजी क्यों कर रहे हैं, इसकी असल वजह तो वही जानते होंगे, लेकिन नया बखेड़ा जरूर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें