एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक संघ की मांग, तबादलों के लिए लागू हो एक्ट

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 May 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
तबादला - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

Next Article

राजकीय शिक्षक संघ ने तबादलों के लिए नियमावली के बजाय एक्ट लागू करने की मांग उठाई है। संघ ने राज्यपाल केके पाल से मिलकर पारदर्शी तबादलों के लिए इसे लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि तबादला एक्ट लागू होने तक वर्तमान नियमावली को संशोधित कर शिक्षकों के तबादले किए जाएं। जिसमें रेलवे स्टेशन से दूरी का मानक हटाया जाए, वहीं स्कूलों के वर्गीकरण को ठीक कर शिक्षकों को दुर्गम में की गई सेवाओं का लाभ दिया जाए।

दो साल से नहीं हुए तबादले
शिक्षक संघ ने 29 (1) के तहत तबादलों की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके तहत पिछले दो साल से शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए हैं।

संघ ने इसके अलावा शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादले किए जाने, सीआरपी, बीआरपी के पदों पर नियुक्ति किए जाने, उत्तर प्रदेश विकल्पधारी शिक्षकों को यूपी के लिए कार्यमुक्त किए जाने एवं चयन व प्रोन्नत वेतनमान शिक्षकों को एक वेतन वृद्धि की मांग की। संगठन के प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने संगठन की लंबित मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें