एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब सरकारी दफ्तरों में हाथों-हाथ होंगे काम

ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 06 May 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरकारी दफ्तरों में विभिन्न कामों से आने वाले लोगों को मुश्किल नहीं आनी चाहिए। लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। लोगों को बिना किसी कारण परेशान न होना पड़े। यह निर्देश डिप्टी कमिश्नर तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सोमवार को बुलाई अधिकारियों व मुलाजिमों की मीटिंग में दिए। मीटिंग प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारी और मुलाजिम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी सरकारी मुलाजिम व अधिकारी अपनी ड्यूटी समर्पित भावना से करें। फाइल उनके पास भेजने से पहले नियमानुसार स्व-स्पष्ट नोट व उस पर डीलिंग कीअपनी टिप्पणी जरूर दें। ताकि फाइल से संबंधित केसों का जल्दी से जल्दी निपटारा किया जा सकें।

उन्होंने कहा कि दफ्तरों में रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि उनके ध्यान में अभी तक ऐसा केस कोई सामने नहीं आया है। लेकिन, किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई व्यक्ति रिश्वतखोरी संबंधी शिकायत करेगा और आरोप सही पाए गए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि वह हफ्ते में एक बार दफ्तर की ब्रांचों की औचक जांच करेंगे। उन्होंने दफ़्तर की फाइलों समेत रिकॉर्ड को भी पूरा करने व साफ सफाई से रखने की हिदायत दी। साथ ही ब्रांचों में किसी भी प्रकार की कोई कमी है तो उनके ध्यान में लाई जाए। साथ ही अधिकारियों व मुलाजिमों को तय समय से आफिस आने की हिदायत दी।

उन्होंने साफ किया कि सभी कार्यालयों में सीनियर अपनी ब्रांच का इंचार्ज होगा। ब्रांच में अगर कोई मुलाजिम गैर हाजिर रहता है तो मुलाजिम के साथ-साथ ब्रांच इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मुलाजिम दोपहर के खाने के समय दफ्तर छोड़कर नहीं जाएंगे। मीटिंग में एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, एसडीएम लखमीर सिंह, डीडीपीओ गुरविंदर सिंह सराओ समेत तमाम मुलाजिम व अधिकारी हाजिर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें