एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

22 मार्च तक सिटीजन चार्टर पर दें अपने सुझाव

ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिटीजन चार्टर के लिए वेबसाइट पर दें अपने सुझाव - फोटो : getty images
विज्ञापन

Next Article

नगर निगम ने लागू होने वाले सिटीजन चार्टर के लिए शहरवासियों के सुझाव मांगे हैं। नगर निगम ने सिटीजन चार्टर का ड्राफ्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शहरवासियों को सुझाव देेन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मार्च तक शहरवासी अपने सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद इस माह होने वाली सदन की बैठक में सिटीजन चार्टर चर्चा के लिए फिर से आ रहा है। जबकि तीन माह पहले नगर निगम सिटीजन चार्टर को पास कर चुका है। लेकिन ड्राफ्ट में अब कमिश्नर बी पुरुषार्था और अन्य अधिकारियों ने कई बैठकों में चर्चा कर इसमें बदलाव किया है।

कमिश्नर ने अधिकारियों को चार्टर लागू करने की 31 मार्च अंतिम डेडलाइन दी है। सहायक कमिश्नर भूपेश चौधरी का कहना है कि सिटीजन चार्टर के तहत शिकायत निवारण केंद्र का अहम रोल है। जिसमें मैनुअल शिकायत दर्ज करने के बाद हेल्पलाइन नंबर- 155304 पर भी फोन करके शहरवासी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा शहरवासी स्मार्ट चंडीगढ़ एप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जो ड्राफ्ट वेबसाइट पर डाला गया। उसमें हर विंग की समस्या दूर करने की समय सीमा भी बताई है।
विज्ञापन


समय पर काम न करने पर जुर्माना
शिकायत दर्ज करने के बावजूद समय सीमा में अगर जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी काम नहीं करेगा तो उस पर प्रतिदिन 10 से लेकर अधिकतम 250 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। ड्राफ्ट में बदलाव यह किया है कि अगर जिम्मेदार अधिकारी ने शिकायत आगे भेज दी है तो उस पर कार्रवाई नहीं होगी। केस आगे जिसके पास गया होगा उस पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें