एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक की हत्या, सड़क मंगोली में तनाव

अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 06 Nov 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खड़क मंगोली में सोमवार देर रात रास्ते को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में जमकर तलवारें चलीं और पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दो लोग घायल हो गए। उन्हें पीजीआई पहुंचाया गया, जिनमें एक युवक राजबीर की मौत हो गई और गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें छह लोग हिंसक वारदात को अंजाम देने के मुख्य आरोपी हैं। एक ही समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद से खड़क मंगोली में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात पुराना पंचकूला के खड़क मंगोली में हुई इस लड़ाई में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जब पुलिस यहां पहुंची, तो दोनों गुटों ने आपस में पथराव शुरू कर दिया।

स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते मंगलवार को सेक्टर पांच के थाना प्रभारी मुकेश कुमार सहित 40 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में ही राजबीर का अंतिम संस्कार किया गया। हमलावरों ने सोमवार को राजवीर और डिप्टी के शरीर पर तलवारों से कई वार किए थे।

पुलिस ने राजबीर की हत्या, उसके परिजनों पर हमला करने के आरोप में जॉनी, बंटी, लक्ष्मण, खली, पदम, ऋषि, साहिब मंगा, रामकुमार, मक्खन सहित 13 लोगों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन राजबीर की मौत के बाद इसमें 302 की धारा को भी जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें