काउंटर इंटेलीजेंस और जिला पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन के दौरान कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा के संदिग्ध आतंकी मनजिंदर सिंह उर्फ निक्का ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आतंकी निक्का के यूरोप के कई देशों में संपर्क थे। वह लगातार उनसे बात भी करता था और वहीं से उसे फंडिंग हो रही थी।
पुलिस अब जांच कर रही है कि निक्का को यूरोप के कौन-कौन से देशों से फंडिंग हो रही थी। इसके अलावा निक्का के निशाने पर कई बड़े लोग थे और वह पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी निक्का को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की कई टीमें आतंकी निक्का से पूछताछ कर रही हैं।
यूरोप के कई देशों से निक्का को फंडिंग
संदिग्ध आतंकी मनजिंदर सिंह उर्फ निक्का पर खुलासा
- फोटो : Demo Pic
काउंटर इटेलीजेंस के डीएसपी रवनीश चौधरी ने कहा कि यूरोप के कई देशों से निक्का को फंडिंग हो रही थी, जिसकी पूरी डिटेल निकाली जा रही है। आतंकी निक्का पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके निशाने पर पंजाब के कई बड़े लोग थे।
जिसमें राजनीतिक और धार्मिक लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निक्का पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। पुलिस की टीमें निक्का से पूछताछ कर पता लगा रही हैं कि पंजाब में उसके साथ कौन कौन लोग जुड़े हैं और वह किन लोगों के संपर्क में था।