फेज-2 की कोठियों में रहने वाले लोगों को तेज बारिश या बरसात में अब रातें जागकर नहीं काटनी पडे़गी। प्रशासन ने लोगों की समस्या हो हल करते हुए इलाके में नई ड्रेनेज लाइन डालने की प्रक्रिया शुरू की है।
लाइन जमीन में छह फुट गहरी डाली जा रही है। ताकि पानी की निकासी में किसी भी प्रकार की परेशानी खड़ी न हो। इसके अलावा विभाग द्वारा इलाके की अन्य कमियों को भी दूर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक लाइन डालने का काम फेज-दो में मकान नंबर 478 के सामने से शुरू किया। लाइन बिल्कुल पार्क के अंदर वाली साइड में किनारे पर डाली जा रही है।
यह लाइन फेज-5 की तरफ जा रही मेन ड्रेनज लाइन से जोड़ी जाएगी। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी लाइन डालने का काम चलता रहा। हालांकि प्रशासन द्वारा यह काम प्राइवेट कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।
लेकिन इसके बाद भी विभाग के इंजीनियर लाइन का जायजा लेने के लिए पहुंचे। यह सारी कार्रवाई आईआईटी मुंबई के इंजीनियरों द्वारा दिए गए सुझावों पर डाली जा रही है। इसके अलावा इलाके की स्थितियों पर भी नजर रखी जा रही हैं। फेज के अन्य हिस्सों में भी नई ड्रेनेज लाइन डाली है।
फेज-3बी1 में डाली गई नई लाइन
फेज-3बी1 और 3बी2 में पहले पानी भरने की समस्या आती थी। लेकिन गमाडा ने यहां पर नए सिरे से ड्रेनेज लाइन डाली है। इस लाइन से दोनों फेजों के लोगों को फायदा होगा।
इसके अलावा गायत्री शक्ति पीठ से लेकर न्यू बस स्टैंड तक भी लाइन डालने की प्रक्रिया संपन्नहो चुकी है। यहां पर सड़क के दोनों साइड लाइन डाली गई है।
दो फेजों में नई सीवरेज लाइन
फेज-5 और 3बी2 की मार्केट के बैक साइड में सालों पुरानी सीवरेज लाइन खराब हो गई थी। लाइन कई जगह से धंस गई थी। फेज-5 मार्केट में डीसी व निगम कमिश्नर ने दौरा किया था।
इसके बाद उक्त मार्केट में नए सिरे से सीवरेज लाइन डाली गई है। 3बी2 की मार्केट में नई लाइन डालकर दुकानदारों की समस्या दूर की गई है।