यूटी प्रशासन ने सेक्टर-37 वासियों को नए साल का तोहफा दिया है। सेक्टर में ई-संपर्क केंद्र शुरू किया गया है।
बीते वीरवार को इस केंद्र का उद्घाटन किया गया। ई-संपर्क केंद्र शुरू होने से इलाके के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएंगी।
वे पानी, बिजली और टेलीफोन के बिल के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स आदि भी आसानी से यहां जमा करवा सकेंगे। लोगों को अब इस काम के लिए दूसरे सेक्टरों में नहीं जाना पड़ेगा।
रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर-37 के अध्यक्ष जेपी यादव ने इस काम के लिए प्रशासन की आईटी सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी का आभार जताया।