एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तबादलों के हक में नहीं हैं सरकारी शिक्षक

अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 09 Nov 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने शिक्षामंत्री द्वारा शिक्षकों के तबादलों पर 31 मार्च-14 तक रोक लगाने के फैसले को हास्यास्पद बताया है। जीटीयू की मीटिंग में प्रधान करनैल सिंह संधू ने कहा कि मई से विधवा, कुंवारी, नव-विवाहिता, अंगहीन शिक्षक तबादलों की अर्जी देकर बदली का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु शिक्षा विभाग ने ऐसे जरूरतमंद शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तबादलों की पारदर्शी नीति न होने के कारण जरूरतमंद पर ऊपर तक पहुंच न रखने वाले टीचरों को मायूस होना पड़ता है। जबकि, ऊंची पहुंच रखने वाले अपने मनमर्जी के तबादले करा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि मई से चल रही तबादला प्रक्रिया के बाद भी जरूरतमंद शिक्षकों को खाली पड़े स्कूलों में तबदील नहीं किया जा सका। उन्होंने मांग की नियमों को दरकिनार कर हुए तबादलों की जांच करके उन्हें रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही मेरिट के आधार पर तबादले किए जाएं। वरना जीटीयू संघर्ष छेड़ेगी। इस मौके पर शिव कुमार, कुलदीप सिद्धू, सुरजीत सिंह, जसमेर सिंह, हरनेक मावी भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें