एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कैनाल पटरी ‘सोने’ की

अमर उजाला ब्यूरो कानपुर। Updated Thu, 07 Jun 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस रोड की दुकानों की नीलमी करते केडीए अधिकारी। - फोटो : kanpur
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैनाल पटरी (एक्सप्रेस रोड) पर बुधवार को शहर की सबसे महंगी (36.40 लाख रुपये) दुकान बिकी। जानकारों का कहना है कि अब इस जगह की कीमत माल रोड और नवीन मार्केट से भी ज्यादा है। इसका बड़ा कारण नयागंज और आसपास के थोक बाजार का धीरे - धीरे शिफ्ट होना और कैनाल रोड से बेहतर कनेक्टिविटी होना है।
केडीए ने कैनाल पटरी में घंटाघर से माल रोड नरोना चौराहे तक 588 दुकानें एवं व्‍यावसायिक प्लाट विकसित किए।
दुकानें आैर प्लाट चार कैटगिरी (3.23 वर्ग मीटर, 8.92 वर्ग मीटर, 9.54 वर्ग मीटर और 16.90 वर्ग मीटर) में विकसित किए गए। केडीए ने 1995 में इन दुकानों की बिक्री शुरू  की। उस समय सबसे छोटी दुकान मात्र 30 हजार रुपये के हिसाब से बेची गई। इसी तरह सबसे बड़ी दुकान एक लाख 93 हजार 600 रुपये की बेची गई थी। सालों तक कई दुकानों के खरीदार नहीं मिले।
विज्ञापन

20 सालों में दुकानों के दाम आसमान पर पहुंच गए। हालत यह है कि सात साल पहले इस मार्केट में घंटाघर की तरफ की दो दुकानें एक सब्जी मसाला विक्रेता ने एक लाख दो हजार पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदी थी। उस समय वहां सर्वाधिक महंगी दुकान बिकने का रिकार्ड बना था।
इसके बाद केडीए में दो दिन से हो रही नीलामी ने उस रिकार्ड को तोड़ दिया।  केडीए ने वहां 16.90 वर्ग मीटर की एक दुकान 36.40 लाख रुपये में बेचकर सर्वाधिक महंगी जमीन (2.15 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर) की दर से बेच नया रिकार्ड बनाया है। बताते चलें कि शहर की सबसे महंगी मार्केट कही जाने वाली नवीन मार्केट में दुकानों का अधिकतम रेट दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है। माल रोड में खेरेपति मंदिर के पास 30 वर्ग मीटर का एक पुराना मकान चार महीने पहले 60 लाख रुपये में बिका था।
दरअसल, कैनाल पटरी (एक्सप्रेस रोड) में 41 दुकानें खाली हैं। केडीए ने 8 मार्च को नीलामी के माध्यम से इन दुकानों की बिक्री शुरू की। दुकानें खरीदने के लिए 52 लोगों ने आवेदन किए हैं। दो दिन में 14 दुकानें बिक चुकी हैं। केडीए के उप सचिव के अनुसार दो दिन हुई नीलामी के दौरान 16.90 वर्ग मीटर की 7 दुकानें 1 करोड़ 99 लाख रुपये में बेचीं। इसी तरह 3.23 वर्ग मीटर की तीन दुकानें 24.53 लाख रुपये में, 8.92 वर्ग मीटर की 5 दुकानें 69.29 लाख रुपये में और 9.54 वर्ग मीटर की 4 दुकानें 60.06 लाख रुपये में बेचीं। इस प्रकार केडीए को 352.69 लाख रुपये की आय हुई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें