एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छत से छात्रा के फेंकने का मामला:एसपी ने छात्रा से घर जाकर लिए बयान777

Updated Mon, 14 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छत से छात्रा के फेंकने का मामला: एसपी ने छात्रा से घर जाकर लिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल। एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर छत से खेल शिक्षक द्वारा फेंके जाने के मामले में सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने छात्रा के घर जाकर उसके व उसके परिजनों के बयान लिया। एसपी ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच पूरी तरह से निष्पक्ष की जाएगी तथा आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिजन व ग्रामीण सोमवार को एसपी वसीम अकरम से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिले थे। परिजनों व ग्रामीणों से छात्रा के अस्पताल से छुट्टी होकर आने की जानकारी मिलने पर ही एसपी ने उसके घर जाकर छात्रा के बयान लिया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, नत्थू मैंबर, सुखबीर तेवतिया, जगपाल नंबरदार, कन्हैया लाल, जवाहर तेवतिया मिल थे।
विज्ञापन

ये थी घटना- रेलवे रोड पर एक निजी स्कूल की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसका अपने सहपाठी से झगड़ा हो गया था। स्कूल के डीपी ने उन दोनों को अलग करवाया और छात्रा को भोजनावकाश के बाद तीसरी मंजिल पर आने को कहा। जब वह तीसरी मंजिल पर गई तो डीपी वहां पहले से मौजूद था। आरोप है कि डीपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर उसने छात्रा को तीसरी मंजिल से नीचे धकेल दिया जिसमें पीड़िता को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें