संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पूजा करने पहुंचे पुजारी की नजर बिखरे पड़े सामान पर पड़ी तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। शनिवार की रात को गांव हजरतनगर गढ़ी स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोर मंदिर से माइक, इंवर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह पुजारी राम निवास मंदिर पहुंचे तो बाहर सामान बिखरा देखा, जिसे देखकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने सिरसी पुलिस को सूचना दी। पुजारी ने करीब 40 हजार रुपये का नुकसान बताया है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
और पढ़ें