एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तमंचा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 10 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने आगामी चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के चेकिंग अभियान के क्रम में सोमवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो अदद तमंचा, चार जिंदा कारतूस एवं एक किलो गांजा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाना रानीपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने मय हमराहियान के साथ भुसुआ मोड़ से पिण्टू उर्फ पिट्टू पुत्र रामनरायण पासवान निवासी दतौली थाना रानीपुर के कब्जे से एक किलोगा्रम गांजा   व एक अदद तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद   कर गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा  पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया।

हलधरपुर संवाददाता के अनुसार रविवार सायंकाल उप निरीक्षक श्रीनिवास चौधरी ने वाहन चेकिंग के दौरान गढ़वा मोड़ से अनिल सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी छत्तरपुर थाना हलधरपुर मऊ के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर को बरामद कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें