एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएवी के छात्र बेलगाम, पुलिस बेबस

Dehradun Updated Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देहरादून। शहर में डीएवी के छात्रों की गुंडागर्दी जारी है। पुलिस भी इनके आगे बेबस है। तभी तो प्रतिबंध के बावजूद शहर में रैलियां निकल रहीं हैं और हुड़दंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एकबार फिर शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक सवार छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। करनपुर में डीएवी के छात्रों ने पूरे रास्ते भर रैली निकाली, जिसके चलते वहां जाम की स्थिति बनी रही। रेसकोर्स में भी छात्रों ने बाइक रैली निकाली और हुड़दंग किया। इसी तरह सुभाष रोड, राजपुर रोड पर भी छात्रों ने बाइक रैली निकालकर अपने प्रत्याशी का प्रचार किया। ईसी रोड पर भी छात्र बाइकाें पर हुड़दंग करते नजर आए। एस्लेहॉल के आसपास गाड़ियों को जबरन रोककर उन पर पोस्टर लगाए गए। पटेलनगर क्षेत्र में भी छात्रों ने रैली निकालकर प्रचार किया। सूचना मिलने पर एसएसपी ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी के भी क्षेत्र मेें छात्रों की रैली या हुड़दंग दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें