देहरादून। उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस में इस बार भी अवार्ड जीतने में महिला साइंटिस्ट आगे रहीं। सातवीं साइंस कांग्रेस में इनोवेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के साथ ही 51 प्रतिशत अवार्ड महिला वैज्ञानिकों के नाम रहे। उत्तराखंड स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) की सीनियर साइंटिस्ट डा. सरिता खंडका ने साइंस कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी और अचीवमेंट पर रिपोर्ट तैयार की। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले कम पार्टिसिपेशन के बावजूद महिलाएं के हिस्से ज्यादा अवार्ड आए।
वर्ष कुल प्रतिभागी महिलाएं पुरुष महिला अवार्ड विजेता पुरुष अवार्ड विजेता
2006 127 34 93 8 10
2007 334 109 225 14 11
2008 525 186 339 17 15
2009 767 312 455 26 21
2010 597 265 230 21 22
2011 436 206 230 21 21
2012 594 217 277 26 25
कम प्रतिभाग के बावजूद ज्यादा पुरस्कार महिलाओं की योग्यता को बयां करते हैं। वैसे हायर एजूकेशन में जब महिलाएं आती हैं तो वह मुख्य रूप से रुचि के कारण आती हैं, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। मुझे लगता है कि यदि अधिक महिलाओं को हायर एजूकेशन तक ले जाया जाए तो वह बेहतर परफॉर्मेंस देंगी।- डा. सरिता खंडका, सीनियर साइंटिस्ट, यूकॉस्ट