एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में लोकनृत्यों ने भरा रंग

Dehradun Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंतर सदन लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जीवंत कर दिया। लोकनृत्यों में गोवा की मस्ती दिखी, तो केरल के ओणम की खुशी भी। राजस्थानी, गुजराती लोक नृत्यों के साथ पंजाब के गिद्दा-भंगड़ा ने भी धमाल मचाया। प्रधानाचार्य अनिल ममगाई ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ छात्रों की उपलब्धियों से रूबरू कराया। समारोह में गबर सिंह राणा, वीए बौड़ाई, हर्षपति भट्ट, सुंदर श्याम कुकरेती, विनय मोहन थपलियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें