एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रतिबंधित लकड़ी के साथ चार गिरफ्तार

Dehradun Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विकासनगर। वन विभाग ने प्रतिबंधित प्रजाति की कांजल की पांच कुंतल लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के खिलाफ 26 फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तस्करी कर लकड़ी को नेपाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालसी वन प्रभाग अंतर्गत तिमली रेंज के रेंज अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित प्रजाति की कांजल की लकड़ी को प्राइवेट वाहन से सहारनपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने दर्रारेट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वन कर्मियों को जाइलो कार आती दिखाई दी। कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में अलग-अलग बैग में टुकड़ों के रूप में कांजल की लकड़ी को रखा गया था। कार में चालक समेत चार लोगों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गिटके दानी पुत्र सुगता दानी श्रीनगर कलखे नेपाल, फुरबू टामंग पुत्र कारिया कारमा तामंग, जिंगमे तामंग पुत्र कुसंज तामंग दोनों निवासी हेपका हुम्ला नेपाल, वीर सिंह पुत्र हरि सिंह (चालक) निवासी गोकुलवाला विकासनगर के रूप में हुई। रेंज अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने पूृछताछ में बताया कि लकड़ी को पुरोला से लेकर आए थे। लकड़ी नेपाल पहुंचाई जानी थी। उन्होंने कहा कि कांजल का पेड़ 2500-3000 हजार की ऊंचाई वाली जगहों पर मिलता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें