एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फिर बंद न हो ‘तीसरी आंख’

Dehradun Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देहरादून। राजधानी से ऋषिकेश तक विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने 41 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है। उम्मीद है कि इनकी मदद से अपराधों पर लगाम कसने के अलावा यातयात नियमों का पालन भी बेहतर ढंग से कराया जा सकेगा। लेकिन, दिक्कत यह है कि राजधानी में पहले से लगे कैमरे बदहाल हैं। सात कैमरे तो काम ही नहीं कर रहे। देखरेख और मरम्मत के अभाव में ये खराब पड़े हैं। ऐेसे में यह सवाल उठना भी लाजिमी है कि नए कैमरों की हालत भी कहीं पुरानों जैसी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून में प्रिंस चौक, आशा रोड़ी, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि जगह लगी ‘तीसरी आंख’ काफी समय से बंद है। हालांकि यातायात सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए भेजा गया है। उनके मुताबिक आईएसबीटी पर लगा कैमरा बृहस्पतिवार से चालू भी हो गया। सीओ ने बताया कि नए कैमरों की देखरेख के लिए तकनीकी टीम हायर की जा रही है। कैमरों की मदद से दोपहिया पर ट्रिपलिंग, रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बातचीत, हैलमेट न लगाने वालों के साथ अन्य यातायात नियमों की अनदेखी पकड़ी जा सकेगी।
वन वे प्लान अभी टला
डालनवाला में वन वे ट्रैफिक प्लान बृहस्पतिवार को भी लागू नहीं हो सका। सीओ ट्रैफिक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि प्लान में कुछ कमियां रह गई थी। उन्हें दूर किया जा रहा है। इसके बाद ही वन-वे व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें