एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दून मार्ग पर हाथी के बाद बाघ की दस्तक

Dehradun Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल में भर्ती एक घायल की बात पर यकीन करें तो ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हाथी के बाद अब बाघ ने भी दस्तक दे दी है। सातमोड़ से पहले मनइच्छा मंदिर के समीप दुपहिया वाहन के सामने अचानक बाघ के आने से उसमें सवार व्यक्ति घबराकर पेड़ से जा टकराया और गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न राजेंद्र प्रसाद (38) पुत्र संतराम निवासी बैरागढ़, थानों स्कूटी से अपने छह वर्षीय बेटे पुष्कर के साथ ऋषिकेश आ रहा था। बताया कि मनइच्छा देवी मंदिर को पार किया ही था कि, तभी स्कूटी के सामने अचानक एक बाघ आ गया। घबराहट में स्कूटी बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसका दायां पैर टूट गया। जबकि उसके छह वर्षीय पुत्र को खरोंच तक नहीं आई। राहगीरों ने घायल को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बदहवास हालत में घायल और उसके पुत्र ने पूरे यकीन के साथ बताया कि स्कूटी के सामने आने वाला बाघ ही थी। गनीमत रही कि उसने हमला नहीं किया।
ध्यान देने वाला बात है, यदि स्कूटी के सामने आने वाला जानवर बाघ ही था तो दून मार्ग पर सफर अब खतरे से खाली नहीं है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए।

इनकी सुनिए
हादसे की जानकारी मिलते अधीनस्थों को लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक लोग घायल को लेकर ऋषिकेश जा चुके थे। रहा सवाल क्षेत्र में बाघ का, यहां बाघ नहीं है। गुलदार जरूर हैं। संभवत: सडक पार करते समय गुलदार स्कूटी के सामने आ गया होगा। गुलदार संवेदनशील जानवर है, जो जंगल में छिपकर रहता है, उससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

- हरी सिंह रावत, रेंजर अधिकारी बड़कोट
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें