एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नृत्य व लोक गीत में विकासखंड रायपुर अव्वल

Updated Sat, 08 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को सर्वें चौके स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। लोक गीत व लोक नृत्य में विकासखंड रायपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। लोक नृत्य में दूसरे स्थान पर विकासखंड विकासनगर और डोईवाला तीसरे स्थान पर रहा। लोक गीत में कालसी ने दूसरा और डोईवाला ने तीसरे स्थान हासिल किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक खजानदास, एसके चौहान, तुष्टि मैठाणी, भारत सिसोदिया, रमेश कोटनाला, हेमचंद सिंह रावत, डॉ. दास गुप्ता, संध्या जोशी, विनीता नौटियाल, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें