एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जैसाण थोक के ग्रामीणों ने किया सोमेश्वर महाराज का भव्य स्वागत

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर महाराज के जैसाण थोक स्थित शिकारु गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। करीब 18 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद पहुंचे सोमेश्वर महाराज ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ने विशाल भंडारे का आयोजन किया ।
बुधवार को शिकारु गांव में जैसाण थोक के आराध्य नाग देवता की अगुवाई में विधायक राजकुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मोरी क्षेत्र के इष्ट सोमेश्वर महाराज का भव्य स्वागत किया। इस बीच जैसाण थोक के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने विधि विधान के साथ देवता की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सोमेश्वर देवता की डोली ने पूरे शिकारू गांव का भ्रमण कर सभी ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद सोमेश्वर देवता के जैसाण थोक क्षेत्र में पहुंचने की खुशी में सभी ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रांसो, तांदी, हारुल आदि नृत्य कर उत्सव मनाया। स्वागत समारोह के बाद विधायक द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। देवता के दर्शनों के लिए गांव में दो दिनों तक मेले का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर दिनेश खत्री, प्रताप रावत, सूरत सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, भादर सिंह, चैन सिंह, श्यालिक राम, जवाहर सिंह, रमेश चौहान, लोकेंद्र रावत, दुर्गेश लाल, प्रहलाद रावत, धिरपाल रावत, मोहब्बत नेगी, कमलेश रावत, किशन रावत, जगमोहन पंवार, रामचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें