एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रभारी अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के लिए कुलपति का घेराव

Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रभारी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। छात्रों का आरोप था कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है।
सोमवार को गढ़वाल विवि के छात्र पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत व दर्शन दानू के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पहुंच कर छात्रों ने विवि के प्रभारी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। दर्शन दानू ने कहा कि 2 अगस्त को वह छात्रों की विभिन्न समस्याओं पर कुलपति प्रो. जेएल कौल से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान कुलपति कार्यालय में बैठे प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। छात्रों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता भी की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि इस दौरान कुलपति से प्रभारी अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई थी, लेकिन विवि प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने इस संबंध में कमेटी गठित कर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घेराव करने वालों में आयुष मिंया, नीरज रैम्स,देवकांत देवराड़ी, प्रदीप पंवार, प्रदीप रावत, अतुल सती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें