एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब 24 घंटे तक मध्याह्न भोजन का नमूना रखना होगा विद्यालय में सुरक्षित

Updated Tue, 22 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

श्रीनगर। विद्यालयों में तैयार मध्याहन भोजन का नूमना 24 घंटे तक विद्यालय में सुरक्षित रखना होगा। इस संबंध में अपर निदेशक (प्रा.शि) ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अध्यापकों की समस्या के समाधान के लिए अपर निदेशक (प्रा.शि.) ने मंडल के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक ने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर अध्यापकों को मध्याह्न भोजन, एनएएस आदि के बारे में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर निदेशक (प्रा.शि.) एसपी खाली ने विकास खंड खिर्सू के विभिन्न प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया। खाली ने बताया कि अब तक देहरादून, हरिद्वार, चमोली, टिहरी जनपद के विद्यालयों का निरीक्षण किया जा चुका है। वर्तमान में पौड़ी जनपद के विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। कहा कि निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिकों की टीम भी साथ चल रही है, जिससे अध्यापकों के समस्त अभिलेखों जैसे सेवा पुस्तिका, सामान्य भविष्य निधि, आयकर विवरण, वेतन निर्धारण आदि अभिलेखों का निरीक्षण कर उनमें सुधार और अंकन किया जा रहा है। इससे अध्यापकों को निदेशालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खाली ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मध्याह्न भोजन के नमूने के लिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत हर विद्यालय को मध्याह्न भोजन का नमूना 24 घंटे तक सुरक्षित रखना होगा। सभी विद्यालयों से नेशनल अकादमिक सर्वे की तैयारियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके तहत कक्षा 3, 5 व 8 की 14 तथा 15 सितंबर को परीक्षा आयोजित होनी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें