एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रवक्ता गजेंद्र को मिला राज्यपाल पुरस्कार

Updated Tue, 05 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण में कार्यरत भौतिकी के प्रवक्ता और प्रभारी प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह बिष्ट को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के राजभवन में गजेंद्र को यह सम्मान दिया गया। गजेंद्र को विज्ञान, पूर्व मूल्यांकन सहित नवाचारी शिक्षा में बेहतर कार्यों के लिए यह सम्मान मिला है।
वर्ष 2001 में राजकीय इंटर कालेज रोहिड़ा में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के तौर पर तैनात हुए गजेंद्र सिंह बिष्ट ने विज्ञान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को मॉडलों की ओर से शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया। वर्ष 2013 में गजेंद्र सिंह का मॉडल उत्तर भारत अध्यापक मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहा। वर्ष 2014 में गजेंद्र का मॉडल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर शोध के लिए भी चयनित किया गया। यही नहीं गजेंद्र ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान एक्टिविटी सेंटर और करियर काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना भी की। वर्ष 2016 में गजेंद्र सिंह की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में तैनाती हुई। यहां भी गजेंद्र ने छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए प्रयास शुरू किए और अल्प संसाधनों के बावजूद विद्यालय का परिषदीय परीक्षाओं में सौ फीसदी रिजल्ट दिया। अमर उजाला से बातचीत में गजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों और वैज्ञानिक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें