देवप्रयाग। संगम स्थल पर पांव फिसलने से एक महिला गंगा की तेज धारा में बह गई। महिला की पहचान यशोदा सकलानी (38) पत्नी प्यारेलाल सकलानी निगुनोगी चंबा के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह यशोदा सकलानी पूजा अर्चना करने के लिए संगम स्थल पर आई थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गई। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि महिला अपने पति व बच्चों के साथ अपने भाई डा. शैलेन्द्र उनियाल व मां कुमुदनी से मिलने देवप्रयाग आयी थी। महिला का भाई डा. शैलेन्द्र उनियाल राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में प्रवक्ता है। यहां स्नान व पूजा के दौरान अचानक यशोदा देवी का पाव फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गयी। पुलिस की ओर से गंगा में महिला के शव की तलाश की जा रही है। ब्यूरो