एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टीएचडीसी बना चैस प्रतियोगिता का सिरमौर

Updated Sun, 10 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टीएचडीसी बना चैस प्रतियोगिता का सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

-- केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की चार दिवसीय चैस प्रतियोगिता संपन्न

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की पहल पर आयोजित 23वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की चैस प्रतियोगिता में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सिरमौर बना। जबकि प्रतियोगिता में नीपको ने दूसरा और आरईसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कारपोरेशन के निदेशक वित्त श्रीधर पात्रा द्वारा सम्मानित किया। टीएचडीसी के ऋषिकेश स्थित मुख्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय चैस प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता की एकल श्रेणी में विद्युत मंत्रालय एमओपी के दीपांकर गुहा प्रथम, रूरल इलेक्ट्रिपिकेशन कारपोरेशन आरईसी के अजय कोटिया द्वितीय और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण सीईए के लालरिन सांगा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कारपोरेशन के निदेशक वित्त श्रीधर पात्रा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की पहल पर पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में विद्युत क्षेत्र उपक्रमों की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक सेवाएं एवं सामाजिक व पर्यावरण एचएल भारज, महाप्रबंधक कार्मिक एवं कॉरपोरेट संचार विजय गोयल, उप महाप्रबंधक कार्मिक व प्रशासन वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें