एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कीर्तिनगर के दो छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर की 3 छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय बाल महोत्सव में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। इनमें से 2 छात्र राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत दिवस टिहरी में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 3 स्पर्धाओं में विकास खंड कीर्तिनगर के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मैथ्स विजर्ड स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा के छात्र आदित्य गोरखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रावि सांकरो के छात्र आयुष गोदियाल ने इंग्लिश जीनियस स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अब यह दोनों छात्र 30 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा प्रावि आछरीखुंट की कोमल भंडारी को विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला, लेेकिन यह प्रतियोगिता सिर्फ जनपद स्तर तक ही थी। जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी व उत्तम सिंह राणा सहित शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें