एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार को किया कटघरे में खड़ा

Updated Mon, 23 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सस्ते गल्ले की दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। उन्होंने खाद्य वितरण प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष ने जनता के सरकार के कार्यों से संतुष्ट होने की बात कही।
जिला पंचायत सभागार में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा गया कि अधिकारियों का आम जनता को लेकर रवैया ठीक नहीं है। साथ ही डीएम और सीडीओ का कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय न होने की बात कही। कहा कि ऐसे में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिले में संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान ऑलवेदर रोड योजना पर है, जबकि खाद्यान्न योजना का संचालन सही न होने से आम जनता त्रस्त है। नवनियुक्त पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में अच्छे कार्य कर रही है और इसका लाभ पार्टी को आने वाले निकाय चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। बैठक में नवनियुक्त पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, अनसूया प्रसाद भट्ट, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर रावत, हरक सिंह नेगी, गजेंद्र रावत, टीका प्रसाद मैखुरी, हर्षवर्द्धन मैठाणी, अरुण मैठाणी और नीलम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एक को होगा जिला कार्यालय का भूमि पूजन
गोपेश्वर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि एक नवंबर को जिला मुख्यालय पर भाजपा के जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इसमें गढ़वाल सांसद समेत प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें