एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजकीय पालीटैक्नीक गौचर की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

Updated Fri, 03 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में सिद्धार्थ राज और छात्रा वर्ग में श्रुति ने चैंपियनशिप जीती। सभी खेल प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर विशेश्वरैया सदन ने पहला, सारा भाई सदन ने दूसरा और बोस सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खेल मैदान में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में छात्र सौरभ और छात्रा बीना ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भूपेंद्र और राखी दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ व श्रुति प्रथम तथा रोहित किशोर, सतेंद्र और निधि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ-राखी प्रथम तथा अनिकेत-निधि द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अवधेश व बीना पहले तथा सिद्धार्थ व रितिका दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में सचिन नेगी-श्रुति प्रथम तथा रोहित किशोर-मनोरमा द्वितीय रहे। इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, आरसी मैखुरी, आनंद लाल, देवेंद्र यादव, संदीप नेगी, कुमारी मोनिका और दीपक नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें