एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वेदमंत्रों के साथ किया समाधि मंदिर व पादुका पूजन

Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदमंत्रों के साथ किया समाधि मंदिर व पादुका पूजन
-- ब्रह्मलीन शंकराचार्य के प्रथम मासिक आराधना पर्व पर जुटे अनुयायी

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बद्रीकाश्रम के शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज के प्रथम मासिक आराधना पर्व पर उनके अनुयायियों, भक्तों ने वेदमंत्रों के साथ समाधि का पूजन व स्वामी माधवाश्रम महाराज की पादुका का पूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समाधि स्थल पर पहुंचकर ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार को मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम परिसर में ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के समाधि स्थल पर प्रथम मासिक आराधना पर्व पर अनुयायियों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संतों का जीवन समाज के लिए मार्गदर्शक होता है, उनके विचार समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं। बताया कि ब्रह्मलीन संत का जीवन समाज को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन में सनातम धर्म की रक्षा के लिए गौ, गंगा, गायत्री, रोटी, चोटी व बेटी का सूत्र दिया। कहा कि समाज को उनके संदेश को आत्मसात करने की जरुरत है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि सभी को शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान में दंडी स्वामी रामेस्वराश्रम महाराज, रैबार संस्था के गिरीश बैंजवाल, संदीप शास्त्री, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, बंशीधर पोखरियाल, आशीष वशिष्ट, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, घनश्याम भट्ट, विजय बडोनी, सरोज डिमरी, प्रमोद मलासी, सभासद रीना शर्मा, विजय लक्ष्मी भट्ट, शैलेंद्र मिश्रा, एलपी पुरोहित, मनोज नौटियाल, चेतन शर्मा, प्रबोध उनियाल आदि ने प्रतिभाग किया।

शंकराचार्य चौक व द्वार की उठाई मांग
बद्रीकाश्रम के शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज के प्रथम मासिक आराधना पर्व पर शामिल होने जनार्दन आश्रम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, ब्रह्मलीन संत के अनुयायियों और शिष्यों ने तीर्थनगरी में उनके नाम पर शंकराचार्य चौक व ब्रह्मलीन शंकराचार्य की स्मृति में स्वामी माधवाश्रम द्वार की स्थापना की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें