एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नगर पालिका में आज से शुरू होगा ओबीसी का रेपिड सर्वे

Updated Wed, 24 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डोइवाला में आज से शुरू होगा रैपिड सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 40 प्रगणक और सुपरवाइजरों की टीम करेगी डोर टू डोर सर्वेक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला में नए सिरे से अन्य पिछडा वर्ग की आबादी का रैपिड सर्वे बुधवार से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को प्रगणक और सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर दी गई है। सर्वे के लिए नियुक्त लोगों को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। नगर पालिका डोईवाला में मंगलवार को 40 प्रगणक और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रगणकों को रैपिड सर्वे से संबधित विभिन्न जानकारियां दी गई। रैपिड सर्वे के तहत प्रगणक ओबीसी जातियों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का भी काम शुरू हो जाएगा। 40 प्रगणक में से प्रत्येक दो लोग एक वार्ड में ओबीसी जातियों की पहचान का काम करेंगे।
प्रगणक डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगे। प्रत्येक घर को क्रमांक देकर ओबीसी जाति होने पर पी से चिह्नित करेंगे। बताया गया है कि प्रगणकों को 15 दिनों में काम पूरा करने को कहा गया है। नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजयप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि रैपिड सर्वे और वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण काफी जिम्मेदारी का काम है। इसलिए प्रगणकों को गंभीरता पूर्वक कार्य करना होगा। सर्वे में कोई घर न छूटें, इसका खास ध्यान रखना जाना चाहिए। लोगों से भी कहा जा रहा है कि सर्वे के दौरान ओबीसी से संबधित सभी जानकारियां मुहैया कराने को कहा गया है। बताया कि ओबीसी सर्वे के बाद रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें