श्रीनगर। स्व. गिरधारी लाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में हेवर्ड लॉयन ने गढ़वाल स्वीट शॉप क्लब को 53 रन से हरा दिया।
बुधवार को जीआईएंडटीआई मैदान में हेवर्ड लॉयन और गढ़वाल स्वीट शॉप क्लब के बीच मुकाबला हुआ। हेवर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। हेवर्ड के बल्लेबाज कृष्णा ने 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं पवन ने 32 रन बनाए। अजय ने 3 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।
जवाब में गढ़वाल स्वीट शॉप क्लब के बल्लेबाज 101 रन पर ऑल आउट हो गए। अंकित ने 18 और सौरभ ने 11 रन बनाए। हेवर्ड के गेंदबाज योगी और आकाश ने 2-2 विकेट लिए। कृष्णा मैन ऑफ मैच रहे। शहनवाज और नवीन उनियाल अंपायर रहे। प्रतियोगिता आयोजन समिति के सचिव कुलवीर उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को हेवर्ड व डालिया इलेवन और विकास एकेडमी व पौड़ी पुलिस के बीच मुकाबला होगा।