क्षतिग्रस्त हनोल-चातरा संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने लोनिवि(पीएमजीएसवाई) के मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन किमी लंबी इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती हैं। उक्त सड़क गांव को महासू मंदिर हनोल से जोड़ती है। लेकिन सड़क की खस्ताहाल के चलते आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी विभाग बदहाल संपर्क मार्ग की कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभाग जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं करते तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मुख्य अभियंता ने कहा कि मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। ज्ञापन भेजने वालों में गोपाल नौटियाल, धर्मानंद, राजू नौटियाल, शोभाराम, अनूप वर्मा, चतर सिंह, राजा राम, वीरू, सुनील, टीकाराम नौटियाल, भोपालू, गोविंद राम आदि के हस्ताक्षर हैं।