एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ई-लाइब्रेरी डिजीटल इंडिया की ओर बढ़ता एक कदम : सीएम

Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला महाविद्यालय को आदर्श रूप देने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास करेगी। शौर्य दीवार उन वीर सपूतों का स्मरण कराती है जिन्होंने भारत माता के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री ने शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में शौर्य दीवार का अनावरण और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन विधिवत ढंग से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा कि छात्रों को लक्ष्यगामी बनना होगा। उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज देश और दुनिया में सिक्का जमा रही है। ई-लाइब्रेरी डिजीटल इंडिया की ओर बढ़ता एक कदम है, जो प्रधानमंत्री की पेपरलैस की अवधारणा से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए ठोस कदम से आज महाविद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में बढ़ोतरी होने के साथ ही ड्रेस कोड लागू हो चुका है। विभाग केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था कर 30 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी करने की नीति पर काम कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला महाविद्यालय संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने स्वयं कॉलेज निर्माण के लिए आगे आकर संघर्ष किया है। ऋषिकेश विधानसभा का हिस्सा होने पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से छात्र संघ भवन निर्माण के लिए धनराशि दी थी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने कॉलेज की समस्याओं का जिक्र करते हुए सुविधा बढ़ाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सहायक परियोजना निदेशक डॉ. हर्षवंती बिष्ट, ऋषिकेश कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड, डॉ. राखी पंचोला आदि मौजूद थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छात्राओं को दिए दो हजार
शौर्य दीवार अनावरण कार्यक्रम में शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से उत्तराखंड राज्य की विराट संस्कृति का प्रदर्शन किया। राज्य की वैैैभवशाली संस्कृति से लोगों को रूबरु कराने पर राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्राओं को दो हजार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इन्होंने की शिरकत
डोईवाला महाविद्यालय कार्यक्रम में उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के अलावा भाजपा संगठन के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएम के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी, संदीप सिंह, सोशल मीडिया के नितिन रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, भाजपा डोईवाला अध्यक्ष श्रवण प्रधान, भानियावाला अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, भाजयुमो अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, विजय शर्मा, नितिन बड़थ्वाल, जिला महामंत्री भाजपा संजीव सैनी, मनीष नेगी, कमल थापा, ललित पंत, मंदीप बजाज, उमेश रावत, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. एमएस रावत, डॉ. पूनम पाठक, डॉ. प्रभा बिष्ट, डॉ. अंजलि वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें