एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छिद्दरवाला में नया सब स्टेशन खोलने की तैयारी

Updated Tue, 06 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छिद्दरवाला में नया विद्युत सब स्टेशन खोलने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम छिद्दरवाला समेत समीपवर्ती एक दर्जन गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नया विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने पर विचार कर रहा है। निगम की ऋषिकेश डिवीजन की ओर से ग्राम पंचायत से सब स्टेशन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। क्षेत्र में बिजली घर बनने से लंबी लाइन के कारण बार-बार आने वाले तकनीकी फॉल्ट से बत्ती गुल होने की समस्या भी हल हो सकेगी।
छिद्दरवाला, चकजोगीवाला, साहबनगर और नवाबवाला आदि गांवों को अभी वीरभद्र विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा रही है। वीरभद्र से लंबी लाइन की वजह से निगम को अक्सर जगह-जगह लाइन में फॉल्ट आने से दिक्कतें पेश आती है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। इन गांवों से लो-वोल्टेज की शिकायतें भी निगम के लिए रोजमर्रा की बात है। करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने पर निगम विचार कर रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए निगम ने छिद्दरवाला में नया सब स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है। शुरुआती चरण में ग्राम पंचायत से सब स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की डिमांड की गई है। पंचायत की ओर से भूमि चिह्नित कर दिए जाने के बाद ऋषिकेश डिवीजन कार्यालय से सब स्टेशन स्थापित करने के लिए ऊर्जा निगम मुख्यालय से अनुमति मांगी जाएगी। मंजूरी मिलते ही छिद्दरवाला में नया विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
लालतप्पड़ सब स्टेशन से लिंक होंगे 12 गांव
ऋषिकेश। अब तक वीरभद्र सब स्टेशन से लिंक छिद्दरवाला और उसके आसपास के करीब एक दर्जन गांवों को जल्द ही लालतप्पड़ सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। डिवीजन कार्यालय के मुताबिक छिद्दरवाला व समीपवर्ती गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि लंबी लाइन होने के चलते बार-बार ब्रेक डाउन होना भी इसका एक अहम कारण है।

क्या कहते हैं अधिकारी
छिद्दरवाला और उसके समीपवर्ती गांव तेजी के साथ विकसित हो रहे हैं। इन गांवों में जनसंख्या घनत्व भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ी है। वीरभद्र सब स्टेशन से संबंधित गांवों की दूरी बहुत ज्यादा है। लिहाजा छिद्दरवाला में नया स्टेशन स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें