एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खगोल विज्ञान और ब्रहमांड के तत्वों से रुबरु हुए छात्र

Updated Thu, 15 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के भौतिकी विभाग में आयोजित फिजिकल एंड एप्लायड साइसेेंज कार्यशाला में ब्रह्मांड और औषधि विज्ञान सहित विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को भौतिकी विभाग में आयोजित कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के डा. हेमवती नंदन ने खगोल भौतिकी से संबंधित रायचौधरी समीकरण और ब्रह्मांड के बारे में जानकारियां दी। एरीज नैनीताल (आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंस) के डा. रमाकांत यादव ने कॉस्मोलॉजी (ब्रह्मांड उदय) तारों का विकास और आकाश गंगा पर व्याख्यान दिया। एसजीआरआर विवि देहरादून के डा. योगेंद्र बहुगुणा ने हर्बल औषधि, एरीज के डा. नरेंद्र सिंह ने जलवायु परिवर्तन और हिमालय में हो रहे शोध और केंद्रीय आण्विक शोध प्रयोगशाला के डा. नरोत्तम शर्मा ने बायोटेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ चार प्रतिभागियों आरती, राखी प्रजापति, वंदना और निशात फातमा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डा. शुभ्रा काला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. एससी भट्ट, सेवानिवृत्त प्रो. केडी पुरोहित, प्रो. टीसी उपाध्याय, प्रो. आरपी गैरोला और डा. आलोक सागर गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें