एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की बंद बस सेवा को शुरू करने की मांग पर जौनसार बावर जन कल्याण विकास समिति ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में संचालित परिवहन निगम की बस सेवा को विभागीय अधिकारियों ने घाटे का सौदा बता बंद कर दिया। अब लोगों को विकासनगर पहुंचने के लिए छोटे वाहनों पर ओवरलोड सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे लोगों की जान को भी खतरा बना रहता हैं। चकराता पहुंचने के लिए भी छोटे वाहनों पर 65 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही बस सेवा शुरू नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में दीवान सिंह, कृपाल सिंह, भादर सिंह, पप्पू पंवार, किशोरी, विनोद, कृपाल राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें