एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आरएसएस ने पथ संचलन कर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/रायवाला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रायवाला ग्रामीण क्षेत्र में पथ संचलन किया गया, संघ ने पथ संचलन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। रविवार को आरएसएस की रायवाला शाखा की ओर से प्रतीतनगर क्षेत्र में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दौरान काफी संख्या में स्वयंसेवक प्रतीतनगर के खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन शुरू कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ संचलन खेल मैदान से होशियारी मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज होते हुए खेल मैदान में संपन्न हुआ। बाजेे-गाजे के साथ निकले पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता विपिन कर्णवाल ने गंदगी को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताया और इसके समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य कैलाश घिल्डियाल ने नागरिकों से आरएसएस की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की अपील की। यहां जिला संघचालक सुदामा, खंड संचालक अशोक, पंकज जुगलाण, विपिन सकलानी, शांति प्रसाद थपलियाल, हरीश रावत, बीरेंद्र सेमवाल, विक्रांत नेगी, एके सिंह आदि मौजूद थे।

पहली बार मिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण
रायवाला। आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अब तक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को ही शामिल किया जाता था, मगर रायवाला में पहली बार संघ के कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। साथ ही उनके लिए खास तौर पर दर्शक दीर्घा में बैठने की व्यवस्था की गई। मुख्य वक्ता विपिन कर्णवाल ने इस बाबत बताया कि संघ की गतिविधियों और उसके विचारों के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से इस बार यह व्यवस्था की गई। मौके पर ग्राम प्रधान शोभा रावत, सरिता रतूड़ी, भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें