एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तहसील दिवस : 16 में से 2 का हो पाया निस्तारण

Updated Wed, 04 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/ऋषिकेश। मंगलवार को तहसील दिवस में शहर और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों के फरियादी बिजली, पानी और सड़क आदि समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 16 में से महज दो समस्याओं का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। जबकि अन्य समस्याएं संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजी गई। प्रशासन की ओर से उन्हें समस्याओं का निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम हर गिरि की मौजूदगी में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में जल संस्थान से जुड़ी 2 समस्याएं, सिंचाई विभाग की 3, पुलिस की 2, समाज कल्याण विभाग की 2, लोनिवि की 2, नगर पालिका की एक और राजस्व विभाग से संबंधित तीन शिकायतें दर्ज की गई। बताया कि समाज कल्याण विभाग से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर उन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार रेखा आर्य, ऊर्जा निगम के एसडीओ महेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के महेश प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई आरसी केलखुरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी जुयाल, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड निवासी राजकुमार सेठी ने तहसील दिवस में दबंगों से सुरक्षा करने की गुहार उपजिलाधिकारी से लगाई है। पीड़ित ने बताया कि लक्ष्मणझूला रोड पर उन्होंने करीब आठ साल पूर्व एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर उन्हें कुछ लोग निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। बताया कि इस बाबत उन्होंने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, मगर पुलिस ने कोई मदद नहीं की। एसडीएम ने मामले की जानकारी तलब करने के बाद उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें