एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला संयोजकों का स्वागत किया

Updated Thu, 19 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला संयोजकों का अभिनंदन किया गया। बुधवार को स्वर्गाश्रम स्थित एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह का प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक अग्रवाल, सदस्यता प्रकल्प के जिला संयोजक गुरुपाल बत्रा, नमामि गंगे जिला संयोजक गजेंद्र नागर और धर्म व संस्कृति के जिला संयोजक भानुमित्र शर्मा का स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी जिस किसी को भी टिकट देगी, कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की रीति और नीति को पहुंचाना होगा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर उसकी मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरत लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, विधायक प्रतिनिधि पूजा आर्य, बबली देशवाल, पूनम तड़ियाल, अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, मनोज राजपूत, विक्रम बिष्ट, गोपाल अग्रवाल, कृष्णा बत्रा, रामजी पांडे, अजय पांडे, महावीर कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें