एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सेशनल व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक और मौका

Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सीबीसीएस प्रणाली के तहत जो छात्र सेशनल व प्रयोगात्मक परीक्षा समय पर नहीं दे पाए थे। ऐसे छात्रों को विवि प्रशासन ने एक और मौका दिया है, जिससे इन छात्रों का एक वर्ष खराब होने से बच जाएगा।
गढ़वाल विवि में वर्ष 2015 में सीबीसीएस प्रणाली शुरू की गई थी, लेकिन सीबीसीएस की पूरी जानकारी न होने के कारण कई छात्र सेशनल व प्रयोगात्मक परीक्षा समय पर नहीं दे पाए थे, जिससे इन छात्रों का परीक्षा परिणाम अपूर्ण है। अभाविप ने ऐसे छात्रों को एक और मौका दिए जाने की मांग गढ़वाल विवि प्रशासन से की थी। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि विवि प्रशासन ने ऐसे छात्रों को अंतिम मौका दिया है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे छात्र वर्तमान व आगामी सत्र में आयोजित की जाने वाली सेशनल व प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें