एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर ढूंढे लापता तीर्थयात्री-compat

Updated Sun, 06 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोपेश्वर/जोशीमठ। हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया तक घूमने गए हरियाणा के दो तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर ढूंढ निकाला और सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के तहोवा थाना क्षेत्र के ग्राम संदोल निवासी अशोक कुमार अपने 15 वर्षीय पुत्र भूषण और रिश्तेदार अनिल के साथ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। शनिवार को बदरीनाथ यात्रा करने के बाद भूषण और अनिल गोविंदघाट से घूमने के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर निकल पड़े, जबकि अशोक कुमार गोविंदघाट में ही रहे। जब भूषण और अनिल देर रात तक गोविंदघाट नहीं लौटे, तो अशोक ने रात को ही थाना गोविंदघाट को इसकी मौखिक सूचना दी। पुलिस ने रविवार सुबह सात बजे टीम बनाकर हेमकुंड पैदल मार्ग पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों तीर्थयात्री पैदल मार्ग पर पुलना गांव से दो किलोमीटर आगे जंगल में मिले। अनिल ने थानाध्यक्ष हेमदत्त भारद्वाज को बताया कि वे रास्ता भटक कर घांघरिया पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण उन्होंने श्रमिकों के साथ रात बिताई। पुलिस टीम ने सुबह ग्यारह बजे दोनों को सकुशल अशोक कुमार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें