ब्यूरो/अमर उजाला
मुनिकीरेती।
संयुक्त संघर्ष समिति का ढालवाला में शराब का ठेका खोलने के विरोध में बुधवार को नौवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया, उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने का विरोध किया।
बुधवार को ढालवाला स्थित धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थ स्थान में शराब का ठेका खोला जाना ठीक नहीं है। इससे देश-दुनिया में तीर्थनगरी की छवि धूमिल हो जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि क्षेत्र में जबरदस्ती शराब ठेका खोलने की कोशिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, हिमांशु बिजल्वाण, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, अनिल बहुखंडी, वीरेंद्र उनियाल, बलदेव रावत, दिलवर रावत, पूरन पुंडीर, दिनेश सकलानी, प्रदीप राणा, शोभा खत्री, बंदना नेगी, पद्मा सेमवाल, गोदांबरी बैलवाल, अमिता उनियाल, प्रमिला बिजल्वाण, सतेश्वरी रावत, सूरत गुसाईं, महेशानंद रतूड़ी आदि शामिल थे।