कर्णप्रयाग। जिलासू तहसील के खाल गाव निवासी शिवांश का चयन सीएसआईआर नेट जीआरएफ (काउंसिल फॉर सांइटिफिक इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल इलेजिबिलिटी टेस्ट जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए चयन हुआ है। शिवांश के चयन पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। खाल गांव निवासी भगवती प्रसाद बेंजवाल के बेटे शिवांश ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवांश के पिता भगवती प्रसाद बेंजवाल शिक्षक हैं और मां गृहणी। भगवती प्रसाद बेंजवाल का कहना है कि शिवांश की प्राथमिक शिक्षा कर्णप्रयाग में हुई और इन दिनों दिल्ली के किसी कॉलेज में पढ़ा रहा था। ग्रामीण नवल खाली, दीपक कुमार, कर्णप्रयाग के व्यापारी जनार्दन प्रसाद चमोली, चेतन मनोड़ी, वीडी भट्ट, डा. एपी हटवाल ने खुशी जताई है।