एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिहायशी इलाके में भिड़े गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Updated Tue, 29 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायवाला क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देरशाम दो गुलदार टाइगर रिजर्व की बाउंड्री फांदकर खांडगांव नंबर एक के मुख्य मार्ग पर आ धमके। यहां दोनों गुलदारों के रिहायशी इलाके में धमककर आपस में झगड़ने की गरजना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। डर के मारे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोतीचूर रेंज की टीम ने पार्क डॉयरेक्टर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक टीम जंगल में गुलदारों की कांबिंग में जुटी हुई थी।
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार देरशाम करीब पौने आठ बजे राजाजी टाइगर रिजर्व की बाउंड्री से सटे खांडगांव नंबर एक की मुख्य सड़क पर दो गुलदार बाउंड्रीवॉल और इलेक्ट्रिक फेंसिंग को फांदकर कूद पड़े। इसके बाद दोनों सड़क पर ही आपस में लड़ने लगे। गुलदारों की गरजना सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसके समीप रहने वाली रुकमणी देवी व हिकमत नेगी के परिजनों ने गुलदार को देखकर हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद एक गुलदार टाइगर रिजर्व के जंगल में जा घुसा मगर दूसरे का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पार्क की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पार्क निदेशक सनातन सोनकर को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। पार्क निदेशक सनातन के नेतृत्व में विभागीय टीम राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में गुलदारों की कांबिंग के लिए जा घुसी। बताया गया कि काफी देर बाद तक गुलदार जंगल में गुर्राते रहे।
मुनिकीरेती पुलिस ने दबोचा जेबकतरा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती में सोमवार शाम नाव में सवार यात्री की एक युवक ने जेब काटकर नकदी साफ कर दी। यात्री को जब इसका पता चला तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाव सवार एक-एक यात्री की तलाशी ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान उदयपाल निवासी देहलीगेट ,अलीगढ़ यूपी से यात्री की जेब से उड़ाई गई दो हजार की नकदी व कागजात बरामद हुए। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें