एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने किया अंजू भारद्वाज को सम्मानि

Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित अंजू भारद्वाज का अभिनंदन किया गया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने अंजू भारद्वाज को अंगवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली सम्मान प्रदेश की महिलाओं के लिए सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्यों में जुटी महिलाओं को दिया जाता है। अंजू भारद्वाज ने साहसिक कार्य करते हुए यह सम्मान प्राप्त कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सुदेश कंडवाल, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, शिवम टुटेजा, अमन कुकरेती, अनिल खैरवाल, संजय चौधरी, प्रशांत चमोली, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें